{"_id":"688cef428e9ba7f48f0114a5","slug":"video-part-of-false-ceiling-fell-in-lobby-of-society-tower-2025-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"खतरे में हजारों की जान: एक टावर की लॉबी में फाल्स सीलिंग का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे लोग, बिल्डर पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में हजारों की जान: एक टावर की लॉबी में फाल्स सीलिंग का हिस्सा गिरा, बाल-बाल बचे लोग, बिल्डर पर आरोप
अजनारा होम्स सोसाइटी के एक टावर की लॉबी में शुक्रवार सुबह फाल्स सीलिंग का बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। गनीमत रही कि कोई उस समय वहां मौजूद नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का आरोप है कि छत में सीलन की समस्या है, जिसका समाधान बिल्डर प्रबंधन द्वारा नहीं किया जा रहा है। सोसाइटी में रहने वाले दिनकर ने बताया कि ओ टावर की लॉबी में शुक्रवार सुबह अचानक फाल्स सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा छूटकर गिर गया। जिस जगह हादसा हुआ वहां से लोग गुजरते हैं। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। सोसाइटी की दीवारों, फाल्स सीलिंग और अन्य स्थानों पर सीलन की समस्या है, जो की बरसात के दिनों में और ज्यादा बढ़ जाती है। इसको लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।