फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 20 यात्री मामूली रूप से झुलसे

मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Oct 2025 12:08 PM IST

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे में मुख्य चौराहे पर बुधवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब स्लीपर बस में आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग का गोला बन गई। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों की तत्परता से यात्रियों की जान बचाई जा सकी। कई यात्री खिड़कियों से कूद गए। आग से करीब 20 यात्री मामूली रूप से झुलस गए। सभी को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार डबल डेकर बस दिल्ली से सीतापुर जा रही थी। बस मैगलगंज चौराहे पर यात्रियों को उतारने और जलपान के लिए रुकी थी। इसी दौरान हादसा हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें