जनपद कानपुर में अत्यधिक ठंड व शीतलहर के साथ घना कोहरा होने के स्थिति में जिलाधिकारी ने सभी बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को छुट्टी का आदेश दिया है। जिला बेसिक अधिकारी कानपुर सुरजीत सिंह ने बताया ब्लॉक भीतरगांव घाटमपुर पतारा सरसौल सहित जनपद भर के सभी परिषदीय और अन्य स्कूलों में छुट्टी का आदेश पत्र भेज कर अवकाश करने का निर्देश दिया गया है।