फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की इस फैक्ट्री अंदर चल रहे धंधे को देख हैरान रह गई पुलिस

सुनील कुमार, अमर उजाला टीवी/ कानपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 11:45 PM IST

कानपुर महानगर के बिठूर-मंधना के पास गुरुवार शाम नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसपी क्राइम जितेन्द्र श्रीवास्तव ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि कई दिनों से अवैध शराब बिकने की सूचनाएं आ रही थीं लेकिन इनकी सप्लाई कहां से हो रही थी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। गुरुवार सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर बिठूर-मंधना के बीच कई फैक्ट्रियों की तलाशी ली गई। तभी बंद पड़ी एक फैक्ट्री में पुलिस को देखते ही कर्मचारी भागने लगे। चार लोगों को गिरफ्तार कर तलाशी ली गई तो पता चला यहां कई महीनों से शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। मौके से काफी बड़ी मात्रा में सील पैक शराब की बोतलें और पैकेजिंग की मशीनें मिली हैं। तीन लोग पुलिस को देखते ही फरार हो गए। फैक्ट्री का मालिक कौन है? इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें