चेक बाउंस होने के मामले में उद्योगपति विक्रम कोठारी को तलाशते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस कानपुर पहुंच गई। पुलिस उसे गिरफ्तार करती उससे पहले ही पूरा परिवार शहर से भाग निकला। पुलिस को शक है कि पुलिस डिपार्टमेंट के कुछ लोग ही कोठारी तक सूचना पहुंचा रहे हैं। जिसकी वजह से वो शहर से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस कोठारी और उसके परिवार की तलाश कर रही है।