स्कूलों और कॉलेजों में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। फरिहा के एसएलपी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं, विविध प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संस्थापक राजेश यादव, डायरेक्टर आलोक यादव, प्रिंसिपल नीरजा यादव आदि माैजूद रहीं।