खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम हाथवंत स्थित विद्युत उप संस्थान केंद्र पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर पहुंचे। मंडल महासचिव आगरा सुरेश चंद्र भाटिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अवर अभियंता हाथवंत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाकियू टिकैत के मंडल महासचिव ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आपत्ति जताते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की। अवर अभियंता ने ज्ञापन लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान राम खिलाड़ी, लज्जाराम, अजय कुमार, राजवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, दिनेश कुमार, श्याम कुमार, हजारी खां सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।