फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट

अरुन पाराशर Updated Sun, 18 Jan 2026 11:48 PM IST

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के जिला अस्पताल के सामाने हाईवे पर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान मारपीट हो गई। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। घटनाक्रम पौने तीन बजे के करीब जिला अस्पताल के गेट नंबर चार का है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर कार चालक और यात्रियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान हाथों में लोहे की सरिया लेकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे। घटना का लाइव वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में मारपीट करने के दौरान पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे रही है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें