फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में शराब के नशे में दो युवकों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। नशे में धुत दोनों युवक आपस में ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से फैल रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों युवक घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।