पीईटी परीक्षा के दृष्टिगत जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित किया। जहां परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र एवं साधन तथा आने जाने वाली गाड़ियां के आवागमन के समय से अवगत कराकर सहायता की गयी। राजकीय रेलवे पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त ड्युटिया लगाकर परीक्षार्थियों के आवागमन को सुचारू रूप से संचालित किया गया। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव, एसआई ललन तिवारी, मोहित वर्मा, राजन सिंह, सरवन यादव एवं आरपीएफ के प्रभारी मिर्जा रशीद बेग , एसआई सुनील कुमार कसाना के नेतृत्व में परीक्षार्थियों को रेल गाड़ियों के आवागमन के समय गंतव्य को भेजा गया।