बरेली के धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का जो नारा दिया था, उसी नारे के तहत काम कर रहे हैं। सुशील पाठक ने कहा कि पीएम मोदी ने ये कानून लाकर सिद्ध कर दिया है कि वक्फ के नाम पर जो अवैध कब्जे किए गए हैं उन्हें हटाया जाएगा। कट्टरपंथियों के मुंह पर यह जोर का तमाचा है।