बांदा में लखनऊ के नंबर वाली लग्जरी गाड़ी में नीली बत्ती और एसपी का स्टीकर लगाकर उगाही कर रहे एक कॉन्स्टेबल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए शातिर रात में कबरई से गिट्टी व बालू भरे ओवरलोड ट्रकों को भी पुलिस की नजर से बचाकर निकालते थे। लेकिन चेकिंग के दौरान इन्हीं का पर्दाफाश हो गया।