आजमगढ़ के थाना मेंहनगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। घायल अभियुक्त के कब्जे से लगभग 3.50 लाख रुपये मूल्य का चोरी किया गया डीजे साउंड सिस्टम और अवैध तमंचा बरामद किया है।