फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में संत रविदास मंदिर राजघाट में चार दिवसीय जन्मोत्सव शुरु, पहुंचे संत निरंजनदास जी महाराज

नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 10 Feb 2025 08:36 PM IST

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के ६४८ वें जन्मोत्सव पर श्री रविदास स्मारक सोसाइटी के तत्वावधान में चार दिवसीय कार्यक्रम सोमवार को राजघाट के मां गंगा तट पर पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम द्वारा स्थापित श्री गुरु रविदास मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ प्रारम्भ हो गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबू जी के नाती एवं लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार के सुपुत्र डाक्टर अंशुल अविजित ने संत रविदास एवं बाबू जगजीवन राम के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ११ फरवरी, मंगलवार को मीरा कुमार के काशी आगमन की संभावना है। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में प्रातःकाल से ही भजन प्रारंभ हो गया था। दूर-दराज से भक्तों के आने का सिलसिला रनिवार से प्रारंभ हो गया है। सोमवार को हजारों भक्तों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के चौखट पर मत्था टेका और मंदिर परिसर में चल रहे लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण को विद्युत झालरों, हाईलोजन एवं आकर्षक ट्यूबलाइटों से सजाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें