महाकुंभ में त्रिवेणी स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए भक्तों का जमघट काशी पहुंचने लगा है। हर ओर भक्तों की भारी भीड़ है। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासिक इंतजाम किए गए हैं लेकिन हर चौराहे पर आस्था दिखाई दे रही है। भक्त महादेव का दर्शन कर जयकारे लगा रहे हैं।