वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा पुल के पास एक गली में गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ, जिससे मकान ध्वस्त हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान प्रीति (27) और ओम कुमार चौधरी (30) के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर एडीसीपी वरुणा नीतू कात्यायन, एडीएम आलोक वर्मा व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एडीसीपी नीतू कात्यायन ने बताया कि घटना की जानकारी पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला गिरजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ जर्जर मकान में रहती थीं। मंगलवार की सुबह खाना बना रही थीं, इसी दौरान गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते ब्लास्ट हुआ। जिससे मकान गिर गया और इसमें तीनों बच्चों समेत गिरजा देवी दब गईं। आनन-फानन स्थानीय लोगों की मदद से सभी को निकाला गया और बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान भाई- बहन की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की इलाज चल रहा है।