फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयलाज संशोधन वापस, सुल्तानपुर में वकीलों का हंगामा

Bhupendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 04:30 PM IST

सुल्तानपुर में अधिवक्ता संघ की नियमावली (बॉयलाज) में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में वकीलों का जोरदार हंगामा हुआ। विरोध के चलते सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक को बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। बैठक दोबारा शुरू होते ही अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और महासचिव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और संशोधन प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग पर अड़ गए। माहौल तनावपूर्ण होता देख वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह ‘राजा’ ने हस्तक्षेप कर किसी तरह आक्रोशित वकीलों को शांत कराया। उन्होंने प्रस्तावित बदलावों को अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ बताया। लगातार विरोध और एकजुटता के दबाव में बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रस्तावित बॉयलाज संशोधन वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी। विरोध प्रदर्शन में पूर्व सचिव रविकांत मिश्र, अशोक सिंह बिसेन, बद्री प्रसाद पांडेय, रवि पांडेय, मदन तिवारी, राकेश पांडेय, रोहित अवस्थी, विश्वम्भर नाथ शुक्ल, सूर्यनाथ यादव, वेदांग त्रिपाठी, अंकित सिंह, विमल दूबे, शिवाकृष्ण पांडेय, जयंत मिश्र, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह और अखिलेश शुक्ल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे। उधर, वकीलों के विरोध के चलते दीवानी न्यायालय में दिनभर न्यायिक कार्य लगभग ठप रहा, जिससे वादकारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें