डुमरियागंज व त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया, जिसमें करीब दो लाख नगदी समेत करीब दस लाख कीमत के जेवरात को उड़ा ले गए। चोरी के घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई तो पीड़ितों ने 112 पीआरबी टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने मौके का मुवायना कर वापस थाने पर तहरीर देने की बात कह कर वापस चली गई। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश वर्मा ने बताया कि फार्मेसिस्ट टीम को बुलाया गया है, जांच की जा रही है।