शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मेंहदावल व बखिरा थाना परिसर में मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के कार्यालय का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने किया। पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने कहाकि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अभियान के माध्यम से सरकार महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है और उन्हें समाज में समान स्थान दिलाने के लिए प्रयासरत है।