एएसपी सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिये दौड़ लगवाया। परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया गया। परेड के उपरान्त पुलिस लाइन परिसर में मेस, गणना कार्यालय, बैरक आदि का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई के लिये प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिये। पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टर को चेक करते हुए सुरक्षा के संबंध में कमांडरों से जानकारी ली।