विश्व एड्स दिवस पर जिला क्षय रोग कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोगों को एचआईवी से बचाव के तरीके बताए गए। इसके साथ ही इसके प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। अंत में हस्ताक्षर अभियान चलाया और शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एसडी ओझा, कविता पाठक, अजीत नाथ तिवारी, सुशील तिवारी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, मुमताज खातून, संजीव सिंह, दिवाकर पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।