विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने निजीकरण का प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण बंद करने और उन्हें नव गठित उत्तर प्रदेश आउट सोर्स सेवा निगम के प्राविधानों के तहत शामिल किया जाने की बात कही। संघर्ष समिति के पदाधिकारी प्रदुम कुमार ने कहा कि वर्तमान में पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ व्यापक स्तर पर भेदभाव और शोषण कर रहा है। लंबे समय से कार्यरत हजारों कर्मचारियों को नियमितीकरण या समायोजन का लाभ नहीं दिया जा रहा है।