फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Saharanpur: डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 05 Jan 2025 01:12 PM IST

अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विनोद भाटिया ने रविवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाओं और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम को आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के कैमरे बंद मिले। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई और स्टेशन प्रबंधन को तुरंत कैमरों को चालू करने के निर्देश दिए। पानी की टंकी का भी निरीक्षण किया, जहां टंकी पर उगे पेड़ों को देखा। उन्होंने इसे तुरंत हटाने और टंकी की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें