सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 307 पर दून कॉलेज के पास खोदकर छोड़े गए गुड्ढे में कार (टूरिस्ट टैक्सी कैब) और दो बाइक गिर गई। इसमें कार चालक समेत चार लोग घायल हुए, जिन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भिजवाया। यह हादसा कार्यदायी निर्माण कंपनी की लापरवाही से हुआ। गड्ढे के आसपास न कोई अवरोधक चिन्ह है और न ही कोई संकेतक बोर्ड।