पहाड़ी गेट पर पिछले ढाई महीने से बना सीवर का गड्ढा लोगों की परेशानी का सबब बन रहा है। शनिवार रात जल निगम के कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर जेसीबी के साथ फोटो खिंचाकर डीएम को भेजकर गुडवर्क दिखा गया। डीएम ने यह फोटो सोशल मीडिया पर ट्वीट भी कर दिया। वास्ताविकता यह है कि इस पर रविवार को काम नहीं हुआ।