फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप, अस्पताल में हंगामा

मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 03:58 PM IST

पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया। विवाहिता को जहर देकर मारने का लगाया आरोप है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। थाना जहानाबाद के गांव खंडारा निवासी वासुदेव ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री कमलेश कुमारी का विवाह बरखेड़ा के गांव पतरसिया निवासी राजेश गंगवार के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को परेशान करते थे। बुधवार शाम छह बजे क्षेत्र के निजी अस्पताल में कमलेश कुमारी को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार तड़के उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि कल से सुबह तक कोई खबर नहीं दी। जब अस्पताल वालों ने शव देने से इनकार किया तो सुबह फोन किया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें