फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में टायर फटने से डायल 112 की गाड़ी पलटी, दो पुलिसकर्मी घायल

मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 03:58 PM IST

पीलीभीत में माधोटांडा-नौरंगाबाद मार्ग पर डायल 112 की गाड़ी टायर फटने से नियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल पुलिस कर्मियों को माधोटांडा सीएचसी में भिजवाया। हादसा बुधवार रात साढ़े आठ बजे थाना माधोटांडा क्षेत्र के माधोटांडा नौरंगाबाद मार्ग पर हुआ। डायल 112 की पीआरवी का टायर अचानक फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। उधर से निकल रहे तमाम राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना माधोडंडा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मी नेम सिंह और संदीप कुमार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को गाड़ी से निकलवा कर माधोटांडा सीएचसी भिजवाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। किसी पुलिसकर्मी के कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें