फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजबान मुरादाबाद ने अयोध्या को 2-0 से हराया, अंडर-20 प्रदेश स्तरीय फुटबाॅल चैंपियनशिप

Vimal Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 12:47 PM IST

एमपीएस के मैदान पर अंडर-20 प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। मेजबान मुरादाबाद ने अयोध्या मंडल को 2-0 से हरा दिया। वहीं अलीगढ़, आजमगढ़ और देवीपाटन मंडल की टीमें भी विजयी रहीं। पहला मैच सहारनपुर और अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। यह रोमांचकारी मुकाबला बराबरी पर रहा। बाद में हुए टाइब्रेकर में अलीगढ़ ने सहारनपुर को 3-1 से हरा दिया। दूसरा मैच आजमगढ़ और बरेली के बीच हुआ। इस एकतरफा मुकाबले में आजमगढ़ ने 5-1 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला मुरादाबाद और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने आक्रमक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान मुरादाबाद को पेनाल्टी मिली, जिसे मुरादाबाद के खिलाड़ी निखिल ने गोल में बदल दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें