फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवारत शिक्षको को टीईटी से मुक्त करने की मांग

Vimal Sharma Updated Tue, 14 Apr 2026 12:44 PM IST

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ मुरादाबाद के आह्वान पर आंबेडकर पार्क में आरटीई 2009 लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी उत्तीर्ण किये जाने की अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन की दमनकारी नीति का हम विरोध करते हैं। शिक्षकों का शोषण किसी भी स्तर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, क्योंकि सभी शिक्षक तत्कालीन शासन व प्रशासन द्वारा शिक्षक भर्ती हेतु निर्धारित नियमावली व निर्गत विज्ञापन के आधार पर विधिसम्मत नियुक्त हुए थे। यह पूर्णतया असंवैधानिक, अव्यवहारिक व दमनकारी एवं भारत की श्रेष्ठ गुरु परंपरा पर कलंक है। हम इसे लागू नहीं होने देंगे। हमारी मांग है कि शहर के हजारों शिक्षकों की आजीविका पर संकट पैदा करने वाले काले कानून को संसद में अध्यादेश लाकर शिक्षक हित में संशोधित करते हुए सेवारत शिक्षको को टीईटी से मुक्त किया जाए। महासंघ ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, करन सिंह, सुधीश पराशरी, पंकज शर्मा, रविकांत गहलोत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें