फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Vimal Sharma Updated Tue, 26 May 2026 11:11 AM IST

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महोबा की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के चलते बेटियां सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की है। कांग्रेस की जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर महोबा में हुई घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह खत्म हो चुका है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महोबा की घटना सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल रही है। यदि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पढ़कर सुनाया। कांग्रेस नेताओं ने एसीएम प्रथम को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित छात्रा और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, अनुभव मेहरोत्रा, नजाकत अंसारी, जाफरी साहब, मुशाहिद चौधरी, महफूज अली (राजा), नदीम कादरी, अफसर खान, जुबैर कुरैशी, अरहम, इफ्तेखार, तबस्सुम खान, नर्गिस आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें