ईद की नमाज के दौरान ईदगाह के बाहर अभेद चक्रव्यू तैयार किया गया। डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी समेत सभी अधिकारियों ने व्यवस्था की कमान संभाले रखी। इस दौरान पीएसी, आरएएफ, सीआरपीएफ, रंगरूटों के साथ सिविल डिफेंस के वालंटियर्स भी तैनात किए गए। डीएम डॉ वीके सिंह ने बताया कि ईद और नवरात्रों के त्यौहार को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। उधर एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि शहर में 544 मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई। सभी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई और सभी से शांतिपूर्वक ईद का त्यौहार मनाने की अपील की गई।