मेरठ के ब्रह्मपुरी के पास हथियारबंद बदमाशों ने गुरुवार को परचून व्यापारी के गोदाम पर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। डकैती के इरादे आए बदमाशों ने व्यापारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार शाम सात बजे व्यापारी सुशील और उनका बेटा अभिषेक के साथ दो और व्यापारी गोदाम में थे, तभी छह नकाबपोश बदमाश घुस आए और वहां मौजूद लोगों को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट करनी शुरू कर दी। जब बदमाश भागने लगे तो व्यापारियों ने शोर मचाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाशों की गोलीबारी में व्यापारी के बेटे अभिषेक की मौत हो गई, जबकि तीन व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए।