मैनपुरी के बेवर में सरकारी खाद केन्द्रों पर किसानों की भीड़ जुट रही है। क्रय केंद्रों पर खाद का स्टॉक तो है, लेकिन खाद को लेकर किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि की दिनों से चक्कर लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते उनकी फसल खराब होने के कगार पर है। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्रों पर खाद मनमाने तरीके से बांटी जा रही है। किसानों में सतेन्द्र सिंह, लीला देवी, हरिओम, पप्पू यादव,रविवहादुर, मुन्ना लाल,मिजाजी लाल, अनिल कुमार, करूं सिंह,राज बहादुर आद ने अधिकारियों की देखरेख में खाद का वितरण कराने की मांग की है।