फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी परंपरा: महिलाओं ने बरसाईं लाठियां तो पुरुषों ने किया बचाव

Shikha Pandey Updated Thu, 05 Mar 2026 08:09 PM IST

हवा में उड़ते अबीर-गुलाल के साथ ढोलक व नगाड़ों की गूंज के बीच पुरुषों पर लाठियां बरसाती महिलाओं में होली के दिन अलग ही उत्साह देखने को मिला। मौका था ब्लॉक पनवाड़ी की ग्राम पंचायत नकरा में बरसाने की तर्ज पर आयोजित लट्ठा मार होली का। नकरा गांव में यह अनोखी परंपरा आज भी कायम है। महिलाओं ने जब पुरुषों पर लाठियां बरसाई तो पुरुष ढाल के साथ खुद के बचाव का प्रयास करते नजर आए। इस दौरान फाग गीतों की धूम रही। प्रेम व मनोरंजन के साथ होली का पर्व मनाया गया। रंग और उमंग के पर्व होली को लेकर नकरा गांव के लोगों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। नकरा गांव में होली पर्व मनाए जाने को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखी। यहां अनूठे तरीके से होली का पर्व मनाए जाने की परंपरा है। नकरा गांव में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मथुरा-वृंदावन के नंद गांव बरसाने की तर्ज पर भाई दूज के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं नारी शक्ति का अहसास कराते हुए लट्ठमार होली खेलती नजर आईं तो पुरुष भी हाथों में लाठी लेकर महिलाओं से बचाव करते रहे। पूरे दिन अबीर-गुलाल उड़ता रहा। इस दौरान ग्रामीण भी इस अनूठी होली का आनंद लेते नजर आए। नकरा गांव में होली को लेकर एक सप्ताह पहले से ही तैयारी शुरू हो गई थीं। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए आसपास के गांवों के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में जुटे। नकरा गांव की महिला विमला, हरकुंवर, अनुराधा आदि ने बताया कि लट्ठमार होली यहां की पुरानी परंपरा है। इस साल भी पूरे उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें