कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के गर्भगृह में शुक्रवार रात्रि को अज्ञात लोगों ने पिंडी तोड़कर ऊपर लगी स्टील की धातु चोरी कर ली है। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची डॉयल 112 और कसया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त हैं। पुलिस ने जल्द दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया।