एटीएम ले जाने वाली लकड़ी के बाक्स में छुपाकर विहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप खडडा पुलिस ने विहार सीमा के पास सालिकपुर पुलिस चौकी के पास चेकिंग के दौरान बरामद किया है। तस्कर पुलिस को देख वाहन छोड़ फरार हो गये थे। आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्जकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।