फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यातायात माह का शुभारंभ...वाहन चलाते समय रखें सावाधानी, यातायात नियमों का करें पालन

अरुन पाराशर Updated Sat, 01 Nov 2025 08:42 PM IST

लोग वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। शनिवार को यह विचार जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने यातायात माह के शुभारंभ के दौरान दिए। यातायात माह का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रणय सिंह और एएसपी सुशील कुमार ने किया। डीएम ने आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने शहरवासियों से हेलमेट और सीट बैल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। कहा नशे में वाहन न चलाएं, गति नियंत्रण में रखें। एएसपी सुशील कुमार ने कहा कि जीवन अनमोल है। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करे। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगाएं। जिलाधिकारी ने सोरों गेट चौराहे पर लोगोें को निशुल्क हेलमेट भी प्रदान किए। इस दौरान एआरटीओ रामप्रकाश मिश्र, सीओ शाहिदा नसरीन, सीएफओ आरके तिवारी, सीओ यातायात अमित कुमार, यातायात निरीक्षण लक्ष्मण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें