{"_id":"6905ccd8e94d912fdd022fa9","slug":"video-video-bharaica-ma-yatayata-maha-ka-shabharabha-palsa-lina-sa-nakal-jaganprkata-ral-2025-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video : बहराइच में यातायात माह का शुभारंभ, पुलिस लाइन से निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video : बहराइच में यातायात माह का शुभारंभ, पुलिस लाइन से निकली जागरूकता रैली
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शनिवार को यातायात माह का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर / यातायात रामानंद कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के पानी टंकी चौराहा, डीएम चौराहा, तिकोनीबाग, रोडवेज बस स्टेशन, पीपल तिराहा, छावनी चौराहा, डिगिहा तिराहा से होते हुए वापस यातायात कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर महोदय पहुंप सिंह, क्षेत्राधिकारी पयागपुर राज सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी महसी डीके श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु नरायणदत्त मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह, निरीक्षक यातायात रामप्रकाश, निरीक्षक यातायात दिलीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल रहे।
अधिकारियों के अनुसार, 1 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस और स्थानीय थानों की पुलिस द्वारा कई जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।