फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में मोबाइल लुटेरे को पकड़कर युवती ने जमकर पीटा

शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 11:57 PM IST

बाबूपुरवा में गुरुवार को कोचिंग जा रही युवती का मोबाइल लूट कर भागे जिस लुटेरे को पुलिस ने पकड़ने का दावा किया, उसे असल में उसी युवती ने पकड़ा था। पकड़ने के बाद युवती ने बीच सड़क पर चप्पल से लुटेरे की पिटाई भी की थी। शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह लुटेरे को 17 सेकेंड में एक के बाद एक चार बार चप्पल जड़ते दिखाई दी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस के गुडवर्क की असलियत सामने आ गई। बता दें, बाबूपुरवा निवासी राम किशन की बेटी प्रियंका प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। गुरुवार शाम वह किदवईनगर स्थित कोचिंग पढ़ने के लिए पैदल जा रही थी। रास्ते में शनिदेव मंदिर के पास पीछे से आए नीले रंग की स्कूटी सवार दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया और तेजी से भागे। युवती ने लुटेरों की स्कूटी का नंबर नोट कर राहगीरों संग पीछा शुरू कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें