फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू पीएचसी में समय पर नहीं आते डॉक्टर, मरीजों को करना पड़ता इंतजार

शिखा पांडेय Updated Tue, 10 Jun 2025 07:10 PM IST

राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी का गजब हाल है। डॉक्टरों के समय से न आने पर मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को सुबह काफी मरीज डॉक्टर के आने का इंतजार करते देखे गए। 10 बजे के बाद एक महिला डॉक्टर पहुंची, तब मरीजों ने कुछ राहत महसूस की। मरीजों ने बताया कि ज्यादातर रोजाना 10 बजे के बाद ही डॉक्टर ओपीडी में आते हैं। गर्मी के दिनों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक की ओपीडी होती है। लेकिन डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में कई मरीज बिना इलाज कराए ही लौट जाते हैं। सोमवार को पीएचसी में सुबह 9:30 बजे सिर्फ फार्मासिस्ट और लैब टेक्निशियन ही दिखे। पूछने पर बताया गया कि अभी डाक्टर नहीं आए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें