श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति की नई कार्यकारिणी को साकेतनगर स्थित एक होटल में सोमवार को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतीश निगम रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि कायस्थ समाज की उपेक्षा होती आई है। ऐसा क्यों हो रहा है, इसका आकलन करना होगा। इस दाैरान उन्हाेंने समाज के लोगों से संगठित होने का आह्वान किया। पूर्व विधायक ने कहा कि आज हम खुद को नेतृत्व विहीन महसूस करते हैं। हमें दूसरे समाजों से सीख लेनी होगी। नगर अध्यक्ष चित्रांश वंदना निगम ने सभी समितियों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि हमें अपनी पहचान स्पष्ट करने के लिए संघटित रूप से कार्य करने होंगे। स्थाई प्रकल्प बनाने होंगे और समाज के लोगों के लिए आगे बढ़कर कार्य करने होंगे। समारोह का संचालन हिमानी श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान एमसी सक्सेना, सुरेश सिन्हा, कुलदीप सक्सेना, प्रदीप मोहन चौधरी, अनूप निगम आदि रहे।