फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में वकील की गोली मारकर हत्या

राहुल शुक्ला, अमर उजाला टीवी/ कानपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 01:46 PM IST

कानपुर देहात के अमौर गांव घाटमपुर में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने एक वकील की घर में घुसकर हत्या कर दी। डकैती के मकसद से आए बदमाशों ने वकील को गोली मारकर हत्या की, वहीं विरोध करने पर वकील की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और नकदी और कुछ अहम कागजात लेकर फरार हो गए। वारदात की सुचना मिलने के कई घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से जख्मी वकील की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। वकील की हत्या के बाद पुरे कानपुर के वकील भड़क उठे। बड़ी संख्या में वकीलों ने हैलेट हॉस्पिटल के सामने चक्काजाम कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवा लिया।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें