फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक से अभद्रता करने वाले पांच गिरफ्तार

Akash Dubey Updated Wed, 25 Mar 2026 07:58 PM IST

बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस ने मुंडाखेड़ा गांव स्थित गैस एजेंसी के संचालक से अभद्रता करने और गाली-गलौज करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग मुंडाखेड़ा गांव में गैस एजेंसी के बाहर खड़े होकर गैस सिलिंडर वितरण संचालक पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद जबरन एजेंसी मालिक को कार्यालय से बाहर बुलाकर उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही जबरन दबाव बनाकर माफी मंगवाई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें