फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

Sharukh Khan Updated Wed, 25 Mar 2026 03:31 PM IST

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जवाबी कार्रवाई में घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात कोतवाली और जनपदीय स्वाट टीम संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश घायल हो गया और मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र के सेक्टर 11 निवासी अकरम के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 75 हजार रुपये नकदी, एक अवैध असलहा मय जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी कोतवाली के मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें