फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आंधी और बारिश ने उजाड़ी फसल, किसानों को पहुंचा नुकसान

Arun Parashar Updated Wed, 01 Apr 2026 09:32 PM IST

एटा के राजा का रामपुर में आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। गेहूं व तंबाकू की फसल जिनसे इस बार अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी अचानक बदले मौसम की मार से बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में कटी पड़ी व सूखने का इंतज़ार कर रही तंबाकू की पत्तियां भीगकर खराब होने लगी हैं। किसानों का कहना है कि अगर तंबाकू लाल पड़ गई तो उसकी कीमत आधी से भी कम रह जाएगी जिससे पूरे वर्ष की कमाई पर गहरा असर पड़ेगा। वहीं गेहूं की फसल भी इस आपदा से नहीं बच सकी। खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल बारिश के पानी में डूब गई है। अब तेज धूप खिल रही है। इससे फसल का दाना सड़ने और काला पड़ने के आसार हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए जिससे संकट की इस घड़ी में उन्हें राहत मिल सके। फिलहाल गांव में हर किसान की निगाहें आसमान पर टिकी हैं कि अब और कोई आफत न आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें