फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घरेलू गैस सिलिंडर उपयोग करने पर रेस्तरां संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

Arun Parashar Updated Wed, 01 Apr 2026 09:32 PM IST

एटा के अलीगंज में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करने पर फर्रुखाबाद रोड स्थित रॉयल रेस्टोरेंट के संचालक आयुष्मान यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने यह प्राथमिकी आपूर्ति निरीक्षक हरीश रंजन की तहरीर पर 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज की है। एसडीएम जगमोहन गुप्ता, खाद्य निरीक्षक दिग्विजय सिंह, आपूर्ति निरीक्षक हरीश रंजन सहित अनेक कर्मचारियों ने मंगलवार को लोगों की शिकायत पर रॉयल रेस्टोरेंट पर छापामारा था। छापामारी में रेस्टोरेंट पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग होते पाया था। छापामारी में मौके से चार घरेलू गैस सिलिंडर से बरामद किए गए थे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद से रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों और हलवाइयों में खलबली मच गई है। एसडीएम ने कहा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कॉमर्शियल सिलिंडर का उपयोग किया जाना पूरी तरह वर्जित है, मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जिस रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की है, वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामकिशोर यादव के पुत्र आयुष्मान यादव का है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें