फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कैंपस प्लेसमेंट में सुजुकी मोटर गुजरात ने 58 का किया प्रारंभिक चयन

रोहित सिंह Updated Wed, 05 Mar 2025 06:06 PM IST

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को एचआरवीएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सुजुकी मोटर गुजरात के लिए कैंपस चयन आयोजित हुआ। इसमें कुल 68 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य शोभनाथ ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में कुल 68 प्रशिक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया। कंपनी की ओर से मानव संसाधन विभाग के अधिकारी प्रियंक चौहान, प्रशांत गोस्वामी एवं योगेश जोशी ने चयन प्रक्रिया का संचालन किया। चयन के दौरान प्रशिक्षार्थियों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया गया, जिसके आधार पर 58 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें