चंदाैली के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त छह ट्रैक्टर और एक जेसीबी को जब्त कर नौगढ़ थाने में सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को रीठिया गांव में मिट्टी की अवैध खनन के मामले में की गई है। मुखबिर की सूचना पर उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने रीठिया गांव में जांच की और पाया कि वहां अवैध रूप से मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। यह मिट्टी नौगढ़ सीएससी बिल्डिंग के निर्माण के लिए ले जाई जा रही थी। इस दौरान वे मौके पर पहुंच गए। उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बताया कि अवैध खनन के मामले में कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।