फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची शशांक इलेवन और रायबरेली; VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 09:44 PM IST

सुरियावां क्षेत्र के स्थित महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में आयोजित महर्षि आजाद राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दो क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें शशांक इलेवन मोढ़ और रायबरेली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली। हार के साथ मास्टर क्रिकेट एकेडमी सुरियावां और झारखंड की टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करने उतरी मास्टर एकेडमी की टीम 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। सूरत ने 20 गेंदों पर 38 रन, अभिजीत ने 26 गेंदों में 19 रन बनाए। शशांक इलेवन की ओर से मयंक दुबे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र आठ रन देकर 3 विकेट झटके। कुलदीप मिश्रा और अभिनव तिवारी को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शशांक इलेवन की टीम ने 13.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 114 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। हर्षित तिवारी ने 36 गेंदों पर नाबाद 44 रनों की शानदार पारी खेली। मनु राजा ने 14 गेंदों में 26 रन और मयंक दुबे ने 14 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाकर टीम की जीत को आसान बना दिया। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रायबरेली की टीम ने झारखंड को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की पूरी टीम 18.3 ओवर में मात्र 81 रन पर सिमट गई। झारखंड की ओर से अभिषेक ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। रायबरेली के लिए उमर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सात रन देकर 4 विकेट झटके। अमित वर्मा और आनंद प्रकाश ने दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायबरेली की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मात्र 6.3 ओवर में 85 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। उमर ने नाबाद 46 रन की तूफानी पारी खेली। विकेटकीपर सक्षम ने नाबाद 32 रन बनाए। प्रतियोगिता के चीफ ऑर्गेनाइजर प्रतीक महर्षि दूबे ने मोहम्मद उमर को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अमर बहादुर सिंह, विजयशंकर राय, राजमणि पांडेय, मथुरा प्रसाद यादव, श्याम बहादुर यादव आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें