नगर के बाबा हरिहर नाथ मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान प्रवेश तिवारी, रंजीत मिश्रा ने संयुक्त रूप से 11 किलोग्राम के पीतल धातु से निर्मित धर्म ध्वज सिद्धपीठ बाबा श्री हरिहर नाथ धाम को समर्पित किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित आशीष मिश्र के मार्ग दर्शन में आचार्य ब्रजेंद्र महराज ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस धर्म ध्वज को मंदिर के शिखर पर स्थापित किया। ध्वज स्थापना के पश्चात विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। हर हर महादेव के जयकारा से मंदिर परिसर गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर कृष्णकांत, शुभम तिवारी, रंजीत मिश्रा, प्रवेश तिवारी, नीतीश मिश्र, नीरज पांडेय, मुन्ना सिंह, दीनानाथ पांडेय, कृष्ण तिवारी, शिवा प्रकाश दुबे, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।